श्रीहरि शुक्ला लोटना को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने किया पुरस्कृत

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययनरत श्रीहरि की साहित्यिक रचनाओं में झलकता है व्यंग्य का अनूठा अंदाज

जरुआखेड़ा(सागर)। सागर जिले के ग्राम लोटना निवासी वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला लोटना के पुत्र श्रीहरि शुक्ला को साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है। उन्हें भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के अंतर्गत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भागलपुर द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से उनके परिवार, क्षेत्र और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।श्रीहरि शुक्ला वर्तमान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में अध्ययनरत हैं। अध्ययन के साथ-साथ उनकी साहित्यिक गतिविधियों में भी विशेष रुचि है। उनके शोध लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। साहित्य के प्रति उनकी रुचि और लेखन शैली उन्हें अलग पहचान दिला रही है।श्रीहरि की कविता और कहानियों में व्यंग्य का प्रभाव देखने को मिलता है। उनकी रचनाओं में विषयों को रोचक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की विशेषता है। साहित्य के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए मिली यह उपलब्धि उनके लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।श्रीहरि शुक्ला को मिले इस सम्मान पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।