### मकरोनिया जैन समाज का सम्मेद शिखरजी में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू

81 सदस्यीय भक्त मंडल ने गाजे-बाजे के साथ निकाली घटयात्रा, 23 अक्टूबर तक होगा धार्मिक आयोजन

सम्मेद शिखरजी। सकल दिगंबर जैन समाज मकरोनिया के तत्वावधान में पं. उदयचंद शास्त्री के निर्देशन तथा वीर सुरेश जैन, बीज निगम क्षेत्रीय संयोजक एवं भारतीय जैन मिलन के मार्गदर्शन और संयोजन में श्री सम्मेद शिखरजी में 17 से 23 अक्टूबर 2026 तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य श्री एवं प्रमाण सागर महाराज ससंघ के आशीर्वाद से 81 सदस्यीय भक्त मंडल द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

आयोजन के प्रथम दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य घटयात्रा निकाली गई। यह यात्रा सम्मेद शिखरजी के प्रमुख मंदिरों तेरापंथी, गुणायतन, कांच मंदिर एवं निहारिका से होते हुए आयोजन स्थल बुंदेलखंड भवन पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पं. उदयचंद शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक शुद्ध जल से सभी पात्रों एवं इंद्र-इंद्राणियों का शुद्धिकरण कराया। इसके पश्चात मेहंदी, हल्दी और चंदन की रस्में संपन्न हुईं।

वीर सुरेश जैन ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में जैन मिलन मकरोनिया के सदस्यों के साथ सकल जैन समाज मकरोनिया के समाजजन भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालु धर्म आराधना और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

इस अवसर पर अरविंद जैन, पीसी जैन, महेंद्र जैन मणी, प्रकाश मोदी मार्बल, महेश जैन एसडीओ, महेंद्र मुनीम साब, सुरेंद्र, रमेश, सुनील, रजनीश, सतीश, पदम, मुकेश, अनूप, आनंद जैन सहित रीता, किरन, मनोरमा, सुषमा, सुधा, अंजना, भारती सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।