# मकरोनिया में 20 अक्टूबर को होगा 151 फुट ऊंचे रावण का दहन
**विधायक प्रदीप लारिया और नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने किया दशहरा महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण, अखाड़ा, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र**
**मकरोनिया, 17 अक्टूबर।** सागर शहर के भव्य दशहरा महोत्सवों में शामिल मकरोनिया के रजाखेड़ी स्थित बजरिया मैदान में 20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 151 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा।
दशहरा महोत्सव की तैयारियों का नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया और नगर पालिका परिषद मकरोनिया के अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने नगर पालिका के पार्षदों, एल्डरमैन एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर की जा रही तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा महोत्सव को पूरा मकरोनिया हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। आयोजन में अखाड़ा प्रदर्शन, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर दशहरा महोत्सव की शोभा बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
मकरोनिया में 20 अक्टूबर को होगा 151 फुट ऊंचे रावण का दहन

