मकरोनिया में संभाग के प्रथम आचार्य श्री विद्यासागर द्वार का लोकार्पण
विधायक प्रदीप लारिया और नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने किया लोकार्पण, मुनिश्री अभय सागर जी महाराज संघ का मिला मंगल सानिध्य
मकरोनिया (सागर)। नगर पालिका परिषद मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 13 स्थित अंकुर कॉलोनी में आज संभाग के प्रथम आचार्य श्री 108 विद्यासागर द्वार का लोकार्पण नरयावली विधायक प्रदीप लारिया एवं नगर पालिका परिषद मकरोनिया के अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार द्वारा श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 अभय सागर जी महाराज संघ का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ।
विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आदर्शों और प्रेरणादायी जीवन को समर्पित यह द्वार जैन समाज की आस्था, धार्मिक परंपराओं तथा सेवा और संयम के मूल्यों का प्रतीक है। यह द्वार समाज को आचार्य श्री के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी गुलझारी लाल जैन, अशोक जैन पटवारी, सुधा जैन, मुकेश जैन ढाना, सुकमल जैन, अनिल जैन नैनधरा, संतोष जैन स्टील, मृगेंद्र जैन, पवन जैन मेडिकल, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, कपिल कुशवाहा, पार्षद बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, नरेंद्र सिंह ठाकुर, दिनेश दक्ष, हरलाल साहू, गोकुल ठाकुर, नरेंद्र रोहित, विक्की बाथरी, जस्सी सरदार सिंह तथा नगर पालिका मकरोनिया की उपयंत्री वर्षा साहू सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मकरोनिया में संभाग के प्रथम आचार्य श्री विद्यासागर द्वार का लोकार्पण

