### संत नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग
नामदेव समाज ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा ज्ञापन, संत के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर दिया जोर
सागर। अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संत नामदेव जी महाराज की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से समाज की भावनाओं और मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर इस दिशा में उचित पहल करने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज समाज के आराध्य हैं। उन्होंने अपने जीवन, वाणी और उपदेशों के माध्यम से प्रेम, सद्भाव, मानवता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उनके विचार भारतीय संत परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं, जो आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज के आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने तथा नई पीढ़ी को उनकी शिक्षाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से उनकी जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। इससे उनके विचारों और आदर्शों को सम्मान मिलेगा तथा उनके संदेशों के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहन मिलेगा।
ज्ञापन के माध्यम से समाज ने प्रदेश सरकार से इस मांग पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए उचित निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। साथ ही विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से आग्रह किया कि वे समाज की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर आवश्यक पहल करें।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने वालों में राहुल नामदेव, इंजीनियर राजकुमार नामदेव, रामेश्वर नामदेव, रामगोपाल नामदेव, हरिनारायण नामदेव, बिहारी नामदेव, तिलक नामदेव, पप्पू नामदेव, संतोष नामदेव, महेश नामदेव, रिंकू नामदेव, विपिन नामदेव, इंजीनियर अंकित नामदेव, प्रतीक नामदेव, अमित नामदेव, आकाश नामदेव सहित राजनगरिया समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
संत नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग

