बीना(सागर)। मां शारदा समिति के तत्वावधान में शनिवार को मां जागेश्वरी मार्ग, कच्चा रोड पर ‘एक शाम मां जागेश्वरी के नाम’ विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर गौरव सिरोठिया, पंकज पाठक, निखिल पाठक, विक्की बुंदेला, राजा ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।भजन संध्या में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष अग्रवाल ‘मौनी बाबा’ ने जैसे ही अपने प्रसिद्ध भजन “अंगना पधारो महारानी, मेरी शारदा भवानी” की प्रस्तुति दी, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे। एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रखा।मनीष अग्रवाल के साथ सुप्रसिद्ध भजन गायिका शुभांशिता ठाकुर एवं अन्य कलाकारों ने भी माता रानी के सुंदर भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में लीन रहे।उल्लेखनीय है कि मां शारदा समिति के प्रमुख पंकज पाठक, निखिल पाठक, विक्की बुंदेला, राजा ठाकुर सहित युवा साथियों और भक्तों की टीम द्वारा बीते कई वर्षों से इस भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।