सागर। चनाटोरिया–केरबना में आयोजित भू-स्वामित्व शिविर में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया शामिल हुए। शिविर में शासन की योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को भू-स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि शासन द्वारा हितग्राहियों को राहत प्रदान करने के लिए स्टाम्प शुल्क का खर्च वहन किया जा रहा है। इससे हितग्राहियों पर आर्थिक भार कम होगा और उन्हें अपनी भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि भू-स्वामित्व संबंधी दस्तावेज ग्रामीण नागरिकों के भूमि अधिकारों के विधिवत दस्तावेजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शासन की इस पहल से पात्र हितग्राही लाभान्वित होंगे और भूमि स्वामित्व से संबंधित प्रक्रियाएं सुगम बनेंगी।शिविर में मकरोनिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद घोषी, कलेक्टर सिंह, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।