आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावट पर अंकुश लगाने एवं आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीना एसडीएम श्री आशीष सिंघल IAS के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला सागर की टीम द्वारा बीना स्थित विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।
कार्रवाई के दौरान शिमला स्वीट्स से परीक्षण हेतु बर्फी और मैसूर पाक के नमूने लिए गए। इसके बाद अग्रवाल होटल का निरीक्षण कर मावा, बूंदी और मगज के लड्डू के नमूने संग्रहित किए गए।
बीना में कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम खुरई पहुंची। खुरई एसडीएम के निर्देशानुसार टीम ने शहर के विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नरेश नमकीन एंड स्वीट्स से मावा का नमूना लिया गया। वहीं, बीकानेर स्वीट्स से बेसन बर्फी, गोंदगिरी एवं मथुरा पेड़ा के नमूने संग्रहित किए गए।
कार्रवाई के दौरान लिए गए सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रिपोर्ट के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती शीतल सिंह एवं श्री संदीप वर्मा शामिल रहे।
क्षमता आदि के संबंध में जानकारी

