देवरी। पंडित बृजकिशोर पटेरिया शिक्षा महाविद्यालय, देवरी में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संचालक डॉ. अवनीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है।
प्रभारी प्राचार्य प्रतिभा पांडेय ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है। विद्यार्थियों का अनुशासन, संस्कार और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति ही शिक्षक के प्रयासों की वास्तविक सफलता है।
महाविद्यालय के व्याख्याता शिवम शर्मा ने कहा कि बीकेपी शिक्षा महाविद्यालय का शिक्षक दिवस से वर्षों पुराना आत्मीय संबंध रहा है। संस्था द्वारा विगत 18 वर्षों से शिक्षक सम्मान की परंपरा के माध्यम से क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भले ही यह परंपरा अपने पूर्व स्वरूप में निरंतर नहीं रह सकी, लेकिन विद्यार्थियों द्वारा आज भी इसे जीवित रखना संस्था की समृद्ध परंपरा और संस्कारों का परिचायक है।
उन्होंने बदलते तकनीकी दौर में शिक्षक की भूमिका, शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य, कर्तव्य-बोध, सहिष्णुता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन शिवांश चौरसिया एवं लोकेश साहू ने किया। इस अवसर पर आरती मेहरा, सत्यवती विश्वकर्मा, प्रियांशी लोधी, कौशल्या कुर्मी, बुशरा खान, ऋतिका ठाकुर, कृष्णकांत लोधी, सुनील दुबे, संतोष तिवारी, माधव नेमा, शनि तिवारी, अंकिता राय, खुशबू मिश्रा, धर्मेंद्र लोधी, प्रियांशी जैन, ऋतु मिश्रा एवं रिया गुप्ता सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
शिक्षक दिवस पर बीकेपी कॉलेज में शानदार आयोजन
Sagar | रिपोर्टर: Super Admin | 05 Sep 2026, 11:05 PM
यह समाचार शेयर करें
यह खबर हमारे मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखें
ये लिंक इसी समाचार की Facebook/Instagram/X/YouTube आदि पर प्रकाशित मूल पोस्ट खोलती हैं।
Facebook, X और WhatsApp से यह खबर सीधे शेयर की जा सकती है। Instagram/YouTube पर official account link दिया गया है; Instagram में खबर लगाने के लिए “लिंक कॉपी” भी उपयोग करें।
