जहरीली शराब से मौतों पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी के तीन अधिकारी निलंबित

बंडा। सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम गूगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में जहरीली एवं अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले में राज्य शासन ने सख्त कार्रवाई की है।

राज्य शासन ने उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया है।

इसके साथ ही आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इनमें—

1. कीर्ति दुबे — सहायक आयुक्त आबकारी, सागर
2. दिलीप खंडाते — सहायक जिला आबकारी अधिकारी, सागर
3. प्रोशनी उरेती — आबकारी उप निरीक्षक, वृत्त बंडा

इसके अतिरिक्त गूगरा चौकी प्रभारी और बंडा थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है।

जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद शासन की इस कार्रवाई को प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।